फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tried to kidnap student

छात्र को अगवा करने की कोशिश

Wed, 06 Sep 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 06 Sep 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
tried to kidnap student
किडनैप

रीलखा रोड पर मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े छात्र को अगवा करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर कार सवारों ने तमंचे की बट से हमला कर छात्र को घायल कर दिया और छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन


छात्र को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजन ने पुलिस को दो नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के मुताबिक, रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी हितेश राजस्थान के कोटा में मेडिकल की कोचिंग ले रहा है। हितेश का कहना है कि 2 दिन से वह अपने गांव आया हुआ था। मंगलवार दोपहर जब वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर दनकौर कस्बे को आ रहा था तो रीलखा रोड पर कार सवार हथियारबंद आरोपियों ने बाइक को ओवरटेक कर रुकवा लिया।
विज्ञापन


इसके उसे अगवा करने की कोशिश की गई। जब छात्र ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने दो हमलावरों की पहचान कर ली है। आरोप है कि नामजद किए आरोपियों से छात्र का विवाद चल रहा है। दनकौर कोतवाल फरमूद अली पुंडीर का कहना है कि पीड़ित छात्र की शिकायत पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed