फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   trader shot dead in noida

व्यापारी की गोली मारकर हत्या, चेहरे पर लगीं 2 गोली

Thu, 24 Apr 2014 09:44 PM IST
Updated Thu, 24 Apr 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
trader shot dead in noida

ग्रेटर नोएडा में दादरी के पुराना कठहैड़ा रोड पर बदमाशों ने गोली मारकर परचून व्यापारी की हत्या कर दी और बाइक व मोबाइल फोन लूट कर ले गए।

विज्ञापन


घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जीटी रोड जाम कर दिया। पुलिस की ओर से जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर जाम खोला गया।

उधर, व्यापारी हत्याकांड के अभियुक्तों को गिरफ्तार कराने की मांग कर रही महिलाओं ने बृहस्पतिवार सायं छह बजे सड़क पर बैठकर जीटी रोड और रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लाठी फटकार कर महिलाओं को सड़क से हटाया और जाम खुलवाया।

विज्ञापन

चेहरे पर मारी दो गोली

trader shot dead in noida

पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्बा निवासी इखलाक का बेटा इरफान (25) अपने घर के बाहर परचून की दुकान चलाता है। इरफान लेंटर का सरिया बांधने का ठेकेदार भी है।

बुधवार सायं करीब छह बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन रात भर उसका इंतजार करते रहे।

गुरुवार सुबह भी परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। इसी दौरान किसी ने परिजनों को सूचना दी कि इरफान का शव पुराना कठहैड़ा रोड पर पड़ा है। उसके चेहरे पर दो गोली लगी हुई थीं।

डेड बॉडी ले जाने पर हुआ विरोध

trader shot dead in noida

सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो लोगों ने इसका विरोध कर दिया।

करीब दो घंटे तक विवाद चलता रहा। काफी प्रयास के बाद पुलिस शव को जीप में रखकर कोतवाली ले गई।

उधर, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने दादरी कोतवाली का घेराव कर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed