{"_id":"57fcda314f1c1b3e7128f5e5","slug":"toll-employee-absconding-with-money-police-began-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोलकर्मी पैसा लेकर हुआ फरार, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोलकर्मी पैसा लेकर हुआ फरार, पुलिस ने शुरू की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव-फरीदाबाद रोड स्थित ग्वाल पहाड़ी टोल प्लाजा से टोल कर्मी साढे 13 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। शिकायत पर डीएलएफ एक थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टोल कंपनी के मैनेजर कुमार चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात अक्तूबर की रात टोल पर हुए कलेक्शन साढ़े 13 हजार रुपये को टोल कलेक्टर (टीसी) अंशुल कुमार ने जमा नहीं कराया और लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
जब सभी टोल के कलेक्शनों की जांच की गई तो एक टोल का पैसा जमा नही हुआ था। इस पर टीसी अशुंल से पैसे जमा करने की जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन
ग्वाल पहाडी चौकी प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया कि टीसी पैसे लेकर फरार हो गया है। उसका मोबाइल नंबर बंद जा रहा है। आरोपी मथुरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जल्द ही पुलिस की टीम उसके गांव गिरफ्तार करने के लिए जाएगी।