फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three young man gangraped with seven years old girl

सात साल की मासूम के साथ हैवानियत, तीन युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप

Tue, 23 Aug 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Three young man gangraped with seven years old girl
rape
राजधानी एक बार फिर शर्मसार हुई है। अब मंडावली में तीन युवकों ने सात साल की मासूम को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद मासूम को उसके घर के पास फेंककर आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


खून से लथपथ मासूम ने परिजनों को आपबीती बताई। बच्ची को पहले एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने अगवा कर गैंगरेप का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान भूरे (19), आमिर (21) और भीमसेन (19) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें दो आरोपी पीड़ित बच्ची के पड़ोसी हैं। पुलिस के अनुसार मासूम अपने परिवार के साथ मंडावली में रहती है। रविवार रात बच्ची परिवार के साथ घर में सो रही थी। 

रात 11:00 बजे जंगल में उठाकर ले गए दरिंदे

Three young man gangraped with seven years old girl
demo pic

रात करीब 11:00 बजे पड़ोस में रहने वाले भूरे और आमिर के अलावा भीमसेन मासूम को उठाकर जंगल में ले गए। वहां, आरोपियों ने बारी-बारी से मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। 

करीब 12:00 बजे वे बच्ची को उसके घर से कुछ कदम दूर फेंककर फरार हो गए। मासूम खून से लथपथ किसी तरह अपने घर पहुंची। उसने मां को सारी बात बताई।

परिजन फौरन मासूम को लेकर एलबीएस अस्पताल भागे। वहां कुछ देर इलाज के बाद अस्पताल ने बच्ची की हालत देखकर उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर
दिया। 

खून अधिक बहने के कारण बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने परिवार के बयान के बाद सोमवार को तीनों ही आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो व अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed