फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three terrorist location found near jama masjid area delhi police on high alert

दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में छिपे तीन आतंकी, हाई अलर्ट जारी

Mon, 15 Jan 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Jan 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
three terrorist location found near jama masjid area delhi police on high alert
फाइल फोटो

दिल्ली में तीन आतंकियों के होने की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली है। इनके फोन कॉल को इंटरसेप्ट किया गया है। ये सभी आतंकी जम्मु-कश्मीर के पुलवामा से फोन पर निर्देश ले रहे हैं। 
विज्ञापन


फोन इंटरसेप्ट होते ही सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी है। राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस जामा मस्जिद इलाके की गहनता से जांच कर रही है। इलाके में पढ़ने वाले होटल-रेस्त्रां को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पस्तों भाषा में बात कर रहे संदिग्ध

three terrorist location found near jama masjid area delhi police on high alert

सुरक्षा एजेंसियों ने जिन कॉल को इंटरसेप्ट किया है उसमें तीन संदिग्ध लोग जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से कुछ खास काम करने के लिए निर्देश प्राप्त कर रहे हैं। हालांकि ये सभी बातचीत पस्तों भाषा में हो रही है। 

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ये सभी अफगानी हो सकते हैं जिन्हें पाकिस्तान में प्रशिक्षण दे कर दिल्ली में भेजा गया हो। बता दें कि दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस परेड को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में आतंकी गतिविधि की सूचन मिलते ही दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। 

इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली द्वारका फ्लाइओवर के नीचे एक ब्रीफकेस रख कर भाग रहे एक संदिग्ध को पकड़ा था। सेना ने उसको अपने कब्जे में ले कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

लश्कर ए तैयबा के एक संदिग्ध को पकड़ा

three terrorist location found near jama masjid area delhi police on high alert
terrorist

बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुजरात पुलिस की एटीएस के साथ मिलकर दिल्ली एयरपोर्ट से आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के एक संदिग्ध को पकड़ा है। संदिग्ध को स्पेशल सेल के लोधी कॉलोनी स्थित कार्यालय ले जाया गया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एमएम ओबरॉय का कहना है कि संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। देर रात तक उसकी ठीक से पहचान नहीं हो पाई थी। संदिग्ध के पकड़े जाने के बाद दिल्ली में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है।

स्पेशल सेल के कुछ अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए संदिग्ध का नाम फिलहाल बिलाल अहमद काहवा बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के समय वह दिल्ली से जम्मू-कश्मीर जा रहा था। संदिग्ध को वर्ष 2000 में लालकिले पर हुए आतंकी हमले का आरोपी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed