{"_id":"f0e82ed3d267439e4cdc12b56fe8c532","slug":"three-men-torn-uniform-of-traffic-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉन्ग साइड पर ड्राइविंग से रोका तो फाड़ दी वर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रॉन्ग साइड पर ड्राइविंग से रोका तो फाड़ दी वर्दी
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 17 Apr 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में ड्यूटी निभा रहे एक ट्रैफिक सिपाही का सहयोग करने की बजाय कुछ दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी और उसकी वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सेक्टर-51 चौराहे का है, जहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी रविंद्र सिंह ड्यूटी कर रहा था।
उसी दौरान चौराहे पर रॉन्ग साइड से आ रही कार को उसने रोकने की कोशिश की। लेकिन, कार में बैठे तीन लोग ट्रैफिक कर्मी से बहस करने लगे।
जब कार सवारों को गलती बताई गई, तो वह रविंद्र से मारपीट करने लगे और उसकी वर्दी फाड़ दी। इस दौरान अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और राहगीरों ने तीनों को पकड़ लिया।
तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें जसरुद्दीन (दिल्ली), साहेब (एटा) और किशोर मूल निवासी बिहार शामिल हैं। थाना-49 एसएचओ ने बताया कि तीनों नोएडा प्राधिकरण में ठेकेदारी का काम करते हैं।
विज्ञापन