फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three bouncer arrested in fighting with nri

मारपीट में एक गिरफ्तार, तीन बाउंसर हिरासत में

Fri, 31 Mar 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 31 Mar 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
three bouncer arrested in fighting with nri
arrest

मंगलवार को एक एनआरआई व्यापारी और उसके दोस्तों के साथ मारपीट करके उन्हें घायल करने के मामले में पुलिस ने साइबर हब स्थित वाइन कंपनी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने तीन बाउंसरों को भी हिरासत में लिया है। आरोपी रूपक और तीन बाउंसरों की पहचान पब से मिली एक सीसीटीवी फुटेज की मदद से की गई है।

बता दें कि दो दिन पहले इशांत और सिद्धार्थ अपने एनआरआई मित्र राहुल के साथ डीएलएफ साइबर हब में द वाइन कंपनी पब में पहुंचे थे। वह व्यापार में निवेश के सिलसिले से लंदन से भारत आए थे। यहां खाने-पीने के बाद बिल मंगवाया।
विज्ञापन


बिल में कुछ गड़बड़ी थी, जिसे उन्होंने मैनेजर को दिखाया, फिर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। इसी बीच आखिर में मैनेजर ने गलती को स्वीकार किया और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक रात 1:10 पर सही बिल का भुगतान कर दिया गया, लेकिन वहां से निकलते समय मैनेजर ने उनके एक दोस्त को रोकने की कोशिश की। इसी बीच करीब 8-10 बाउंसर आ गए और उन्हें घेरकर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएलएफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बार के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन बाउंसरों को हिरासत में लिया है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed