{"_id":"118cceae443307de493dbab7c4652f25","slug":"three-arrested-on-bike-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 12 Jul 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सोहना की सीआईए पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के कब्जे से पांच बाइक बरामद की गईं, जोकि सोहना और गुड़गांव के धारूहेड़ा से चोरी की गई थीं।
विज्ञापन
इस मामले में तीन आरोपियों को काबू कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीआईए सोहना के प्रभारी अरुण बिश्नोई ने बताया कि सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह को गश्त के दौरान अंबेडकर चौक बाईपास पर तीनों के निरंकारी कॉलेज के पीछे के रास्ते पर चोरी की बाइक लेकर जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्हें दबोच लिया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस को चकमा देकर भागने की भी कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।
पकड़े गए तीन आरोपियों से पांच चोरी की मोटरसाइकिल, एक कट्टा और एक रॉड बरामद की गई। आरोपियों की पहचान आरिफ निवासी तावडू, विक्रम सिंह निवासी इरनीया व माला सिंह निवासी गांव इरनीया, लक्ष्मणगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई।
विज्ञापन