{"_id":"59130b004f1c1b3b5485366d","slug":"this-is-how-made-make-plan-for-stealing-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक ने की बस एक गलती और नौकरानी ने ऐसे उठाया फायदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालिक ने की बस एक गलती और नौकरानी ने ऐसे उठाया फायदा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 10 May 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी के पॉश इलाके के फ्लैट में नौकरानी ने मकान मालिक के पीछे से लाखों रुपयें के जेवर और कैश लेकर फरार हो गई। मकान मालिक के शाम को घर पहुचनें पर नौकरानी की करतूत का पता चला। जिसके बाद आरोपी नौकरानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेक्टर-51 के आर्चिड व्यू सोसाइटी के फ्लैट में कुमार आशीष और पत्नी मेघना दोनो मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते है। कुमार आशीष ने शिकायत में पुलिस को बताया कि दस महीने पहले बदायूं उत्तर प्रदेश की रहने वाली सोनम नौकरानी को रखा था।
विज्ञापन
जो 24 घटें घर पर ही रहती थी और उनके पीछे से बुजुर्ग माता-पिता का ध्यान रखती थी। लेकिन सोमवार को नौकरानी सोनम अपनी बहन के साथ कुछ घंटे के लिए बाहर जाने के लिए कहा था। सोमवार दोपहर सोनम अपनी बहन के साथ चली गई।
विज्ञापन
लेकिन लौट कर दुबारा नही आई। शक होने पर कमरे की तलाशी ली तो घर के जेवर और कैश गायब मिले। आशीष की पत्नी मेघना ने बताया कि घर से 90 हजार कैश, दो हीरे की अंगूठी, सोने के कड़े सहित लाखों के जेवरात गायब है। मेघना का कहना है कि सेक्टर-57 में रहने वाली उसकी बहन सबीना भी गायब है। जबकि गार्ड ने भी दोनो बहनो को ं एक साथ सोसाइटी से बाहर जाते हुए देखा था।
सत्यापन नही करवाया
एएसआई धर्मवीर ने बताया कि पीड़ितों ने नौकरानी का सत्यापन भी नही करवाया था और न ही परिवार के पास नौकरानी की फोटो और नंबर भी नहीं है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।