{"_id":"5a19a4784f1c1b6a678bde86","slug":"thieves-used-to-stole-automobiles-to-impress-his-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने के लिए करते थे वाहनचोरी, यूं किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने के लिए करते थे वाहनचोरी, यूं किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Nov 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
theft in nebsaray
- फोटो : अमर उजाला
नेबसराय थाना पुलिस ने दो ऐसे वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जो हाथ में आई फोन लेकर गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने के लिए वाहन चोरी की वारदात करते थे। आरोपी अपने पास आई फोन रखते थे।
विज्ञापन
ये गर्लफ्रेंड पर भी खूब पैसा लुटाते थे। आरोपियों की पहचान हसन और पवन के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल के अनुसार नेबसराय थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की देखरेख में एसआई राजकुमार सिपाही मनोज की टीम देवली रोड पर पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान दो वाहन चोर हसन (24) और पवन उर्फ फावड़ा (25) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के 10 मामलों को सुलझाने का दावा किया है। हसन को पास से आई फोन-6 बरामद किया है।
विज्ञापन
वह आई फोन-एक्स खरीदने की तैयारी कर रहा था। हसन पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। ये बाइक का हैंडल लॉक चोरी कर चुरा लेते थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी अभी तक कितनी वारदात को अंजाम दे चुके हैं।