{"_id":"f5e5dfc0a43450ed410e20ded9b3c2b2","slug":"thieves-stolen-temple-donation-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी के गहने और लक्ष्मी नारायण की दान पेटिका चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैष्णो देवी के गहने और लक्ष्मी नारायण की दान पेटिका चोरी
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 08 Feb 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तम नगर स्थित वैष्णो देवी मंदिर से लाखों के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। उधर नोएडा सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के दो दानपात्रों को चोर ले उड़े।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर एक युवक पुजारी ललित मोहन से मंदिर का दरवाजा खोलने का जिद करने लगा। पुजारी दरवाजा खोलकर अन्य काम करने लगे।
कुछ देर बाद वह मंदिर पहुंचे तो मूर्ति से कीमती मुकुट और अन्य जेवरात गायब थे। साथ ही चोर ने दान पेटी पर भी हाथ साफ कर दिया। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें: SBI से 22 लाख उड़ा चोर हुए रफूचक्कर
जबकि बृहस्पतिवार सुबह जब लोगों ने देखा कि सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में लगे दानपात्र गायब हैं, तो इसकी सूचना मंदिर के पुजारी को दी गई। पुजारी इस समय नोएडा से बाहर गए हुए थे।
उन्होंने फोन पर घटना की सूचना थाना सेक्टर-58 पुलिस को दी। पुलिस ने अशोक त्यागी की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में घूमने वाले नशेड़ियों ने घटना को अंजाम दिया है। इन दिनों शहर में लूटपाट की ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: रहस्य! आखिर कैसे चोरी हो गए 1200 GPS?
विज्ञापन
ये नशेड़ी अकेले नहीं बल्कि तीन चार के गुट में घूमते हैं और मौका पाते ही अपना हाथ साफ कर जाते हैं। सर्दियों में ये गुट ज्यादा ही सक्रिय होते हैं।