फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thieves make girlfriends hobbies.

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने को बना चोर

Tue, 02 Feb 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 02 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Thieves make girlfriends hobbies.
गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराने के लिए तीन युवकों ने ‘बदमाश कंपनी’ फिल्म की तर्ज पर एक गिरोह बना लिया। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में रेकी कर मॉल, मल्टीप्लेक्स, कालोनिया और मार्केट के बाहर खडे़ वाहनों को चोरी कर यह गिरोह बुलंदशहर में बेच रहा था।
विज्ञापन


विजयनगर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर गिरोह का खुलासा किया है। इनके कब्जे से पुलिस को चोरी की दस बाइक  बरामद हुई हैं। सीओ प्रथम इंदरपाल सिंह ने बताया कि पकडे़ गए वाहन चोर सोनू निवासी अलीगढ़ और गोविंद निवासी बुलंदशहर हैं।
विज्ञापन


दोनों विजयनगर के सजवान नगर में किराए पर रहते हैं। दोनों चोरी की बाइक लेकर एनएच-24 के रास्ते बुलंदशहर जा रहे थे। सोनू ने बताया कि उसकी दो गर्लफ्रेंड हैं, उन्हें शॉपिंग कराने, बाइक पर घुमाने, मूवी दिखाने और टूर पर ले जाने के लिए बाइक चोरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिली नौकरी, कहां से करता गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी
पुलिस हिरासत में सोनू ने बताया कि वह दसवीं पास है, मास्टर चाभी से वाहन चोरी करता था। उसने बताया कि वाहन चोरी से पहले उसने कई जगह नौकरी की तलाश की थी लेकिन जॉब नहीं मिली। गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए वाहन चुराने लगा।


नया गिरोह, नया ट्रेंड
एसओ विजयनगर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों का यह नया गिरोह है, इससे पहले ये दोनों जेल नहीं गए हैं।

बदमाशों ने ट्रेंड भी बदल दिया है, पहले पकडे़ गए वाहन चोर दावा करते थे कि वह चोरी के वाहनों को मेरठ में बेचते हैं लेकिन यह गिरोह चोरी के वाहनों को बुलंदशहर में बेच रहा था। बुलंदशहर में वाहन बेचने का काम गोविंद के जरिए किया जाता था, तीसरा बदमाश भी गोविंद का ही दोस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed