फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   They serve cheap wine were smuggled in the guise of fake wine, one arrested

तस्करी की सस्ती शराब की आड़ में परोसते थे नकली शराब, एक गिरफ्तार

Mon, 26 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 26 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
They serve cheap wine were smuggled in the guise of fake wine, one arrested
गिरफ्तार - फोटो : file photo

पुलिस ने नकली शराब बनाकर बेचने में जुटे गिरोह का खुलासा किया है। एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।

विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो कार, 103 तीन पेटियां हरियाणा मार्का शराब, नकली शराब से भरे बड़ी संख्या में क्वार्टर और नकली शराब बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाला केमिकल, 315 बोर का तमंचा व कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी हरियाणा से शराब की तस्करी करते थे और उसी की आड़ में नकली शराब बनाकर लोगों आसपास के गांवों में सप्लाई करते थे। दनकौर पुलिस टीम पर शनिवार को शराब तस्कर फायरिंग कर फरार होने में कामयाब रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तस्करों को पकड़ने के लिए एंटी एक्सटॉर्शन सेल को जिम्मेदारी दी गई थी। सेल प्रभारी अजय कुमार शर्मा की टीम ने शनिवार देर रात गांव अटाई के पास तस्करों को घेर लिया। 

टीम ने मुठभेड़ के बाद ग्रेटर नोएडा के सबसे बड़े शराब तस्कर दर्शन पुत्र जगदीश निवासी जुनैदपुर  को गिरफ्तार कर लिया। जबकि जतिन निवासी कनारसी और सोनू निवासी पीपलका फरार हो गए। आरोपी दर्शन पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह कई वर्षों से शराब तस्करी और नकली शराब बेचने में जुटा था। 

एक लीटर केमिकल से बनाते हैं बीस लीटर शराब 
पुलिस के मुताबिक आरोपी पूरे ग्रेटर नोएडा में प्रतिबंधित शराब की सप्लाई और नकली शराब बनाकर बेचने में जुटे थे। आरोपियों का कोई स्थायी ठिकाना नहीं था। 


वह अपने साथ रेक्टिफिएड केमिकल समेत नकली शराब बनाने का सारा सामान रखते थे। जिससे अलग अलग स्थानों पर नकली शराब बनाते थे। आरोपी रेक्टिफिएड केमिकल के एक लीटर से 20 लीटर शराब बनाकर आसपास के गांवों और कस्बों में सप्लाई करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed