{"_id":"599f02a04f1c1bb30f8b4721","slug":"theft-in-house-in-dadri-area-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर में नशीला पदार्थ डालकर किया बेहोश, फिर उड़ा लिए कीमती सामान और जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूलर में नशीला पदार्थ डालकर किया बेहोश, फिर उड़ा लिए कीमती सामान और जेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी के नगर के मोहल्ला भगत सिंह मार्ग पर मकान में बाहर लगे कूलर में नशीला पदार्थ डालकर परिवार के बेसुध होने पर 10 हजार की नकदी, जेवर ओर कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने बताया कि नगर के रेलवे रोड के पास भगत सिंह मार्ग निवासी राकेश कुमार पुत्र दीन दयाल सपरिवार रहता है।
विज्ञापन
मंगलवार रात घर के बाहर लगे कूलर में किसी ने नशीला पदार्थ डाल दिया। जिससे परिवार के सभी सदस्य नशे में बेसुध होकर सो गए। इसके बाद चोर में मकान में घुसकर 10 हजार की नकदी, जेवर ओर कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
दोपहर में जब राकेश की आंखें खुली तो सभी परिजनों को जगाया। घर में सामान फैला हुआ था। कूलर से अजीब सी गंध आ रही थी। घटना की सूचना मिलने पर आसपास से लोग एकत्र हो गए। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन