{"_id":"57b565c54f1c1b705e6eba8a","slug":"the-wife-and-six-cases-against-ias-25-million-sold-government-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस की पत्नी समेत छह के खिलाफ केस दर्ज, 25 लाख में बेच दी सरकारी जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईएएस की पत्नी समेत छह के खिलाफ केस दर्ज, 25 लाख में बेच दी सरकारी जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 18 Aug 2016 02:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी कागजात तैयार करके 25 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। भंगेल बेगमपुर में खाली पड़ी जमीन को पूर्व भाजपा नेता ने आईएएस अधिकारी व उनकी पत्नी और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर 25 लाख में एक कंपनी को बेच डाली।
जब कंपनी मालिक को इसका पता चला तो उन्होंने फेज-2 थाने में शिकायत दी। जानकारी के अनुसार, भंगेल बेगमपुर में खसरा नंबर 117 सरकारी भूमि है। आरोप है कि यहां के निवासी व भाजपा के पूर्व नेता ने एक आईएएस के साथ मिलकर उस जमीन को बेचने की योजना बनाई।
इस भूमि को दिल्ली की कंपनी मैसर्स हरी नारायण इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को 25 लाख में बेच दिया। कंपनी के प्रतिनिधि को इसकी भनक लगी तो उन्होंने छह लोगों के खिलाफ फेज-2 थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच की तो सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए और जमीन सरकारी निकली। पुलिस ने जांच के दौरान आईएएस की पत्नी व पूर्व भाजपा नेता समेत कुल छह लोगों को नामजद करते हुए धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।