फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The tragic death of the young man stabbed with scissors, the girl suspected of disputing

कैंची से वार कर युवक को दी दर्दनाक मौत, लड़की को लेकर विवाद का शक

Mon, 17 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The tragic death of the young man stabbed with scissors, the girl suspected of disputing
हत्या - फोटो : DEMO Pics

अमन विहार इलाके में सीने में कैंची घोंपकर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की शिनाख्त सुशील (19) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वहीं आरोपियों की पहचान इंद्र एंक्लेव निवासी राहुल और मदनपुर डबास निवासी पवन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुशील सपरिवार इंद्र एंक्लेव में रहता था। वह टीवी मैकेनिक का काम करता था। 
विज्ञापन


शनिवार रात आठ बजे सुनील का सोनू से किसी बात पर झगड़ा हो रहा था। लेकिन लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवा दिया। सोनू अपने घर चला गया। 

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद सोनू का दोस्त राहुल आया और सुशील के साथ झगड़ा करने लगा। दोनों एक दूसरे से मारपीट करने लगे। इसी बीच राहुल का दोस्त पवन भी वहां पहुंचकर सुशील की पिटाई करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ गया कि राहुल ने एक दुकान से कैंची लेकर आया और सुशील के सीने पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। सुशील को घायल करने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। 


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुशील को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर देर रात दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में लड़की को लेकर इनके बीच विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों ने पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed