फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The teenager's birthday party in the house of the young man had the ax murder attempt

किशोरी की जन्मदिन पार्टी में घर गया युवक तो कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

Mon, 25 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
The teenager's birthday party in the house of the young man had the ax murder attempt

सुल्तानपुरी इलाके में शनिवार रात एक किशोरी के जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे युवक पर कुल्हाड़ी व लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया गया। युवक के परिजन ने किशोरी के परिजनों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वहीं किशोरी के परिवार वालों का आरोप को नकारते हुए कहा है कि युवक किशोरी को मारने के इरादे से कुल्हाड़ी लेकर घर आया था। युवक की पहचान सन्नी (21) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सन्नी परिजनों के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहता है। वह पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी से प्यार करता है। शनिवार को किशोरी का जन्मदिन था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जख्मी हालत में युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

The teenager's birthday party in the house of the young man had the ax murder attempt

सन्नी के परिजनों का आरोप है कि किशोरी ने उसे अपने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था। जहां पहुंचने पर उसके परिजनों ने सन्नी पर कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से हमला कर दिया।

सन्नी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उसे जख्मी हालत में संजय गांधी अस्पताल  में भर्ती कराया। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि किशोरी के परिवार वालों ने सन्नी को बुलाया था।

उन्हें सन्नी का किशोरी से मिलना जुलना पसंद नहीं था। फिलहाल पुलिस सन्नी के बयान का इंतजार कर रही है। सन्नी अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed