{"_id":"d9001af9ad47451c6be9df4889ce3e12","slug":"the-studded-cuffs-on-waging-student-young-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़ने पर छात्रा ने मनचले को जड़े तमाचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़ने पर छात्रा ने मनचले को जड़े तमाचे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 03 Apr 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
विजयनगर में पड़ोसी युवक ने बीए की छात्रा से छेड़खानी की तथा विरोध करने पर अभद्रता करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि छात्रा ने आरोपी को तमाचे जड़े।
विज्ञापन
इस दौरान आसपास के लोग भी आ गए और उन्होंने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में आरोपी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
सूचना पर विजयनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। देर रात तक इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्रा विजयनगर की एक कॉलोनी की रहने वाली है और बीए की स्टूडेंट है। छात्रा बृहस्पतिवार सुबह कोचिंग जा रही थी।
घर से थोड़ी दूरी पर उसके पड़ोस में रहने वाला युवक मिला और उसका रास्ता रोककर बातचीत करने की कोशिश करने लगा। चर्चा तो ये भी है कि उसने छात्रा को बाइक पर बैठाने की कोशिश की।
विज्ञापन
छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी उसके साथ अभद्रता करने लगा। स्थानीय लोगों की नजर आरोपी की हरकतों पर पड़ी तो उसे पकड़ लिया और पिटाई की। चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में समझौते की क ोशिश की जा रही हैं। इस संबंध में एसओ का कहना है कि कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।