{"_id":"574777cd4f1c1b2f07690e12","slug":"the-son-stabbed-his-father-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" बेटे ने पिता पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने पिता पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 04:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सागरपुर इलाके में एक युवक ने अपने पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता शराब पीकर परिजनों के साथ मारपीट करता था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बेटे ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीटेक का छात्र है।
विज्ञापन
परिवार के अन्य सदस्यों को साक्ष्य छुपाने के आरोप में हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार वीरेंद्र (45) सपरिवार दयाल पार्क इलाके में रहता था। परिवार में उसकी पत्नी पुष्पा, दो बेटे और एक बेटी है। वीरेंद्र एमसीडी के एक ठेकेदार का सुपरवाइजर था।
विज्ञापन
देर रात पुलिस को डाबड़ी स्थित एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि वीरेंद्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही सागरपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया। छानबीन के दौरान वीरेंद्र की पत्नी पुष्पा ने पुलिस को बताया कि उसने हत्या की है।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था। वह अकसर शराब पीकर परिवार वालों की पिटाई करता था और घर से निकाल देने की धमकी देता था। बुधवार रात में वीरेंद्र शराब पीकर घर आया और झगड़ा करने लगा।
इसी दौरान उसने चाकू से उसपर हमला कर दिया। पूछताछ के दौरान वीरेद्र के बेटे नीतिन ने बताया कि उसकी मां ने नहीं बल्कि उसने पिता की हत्या की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मां और बेटे से अलग अलग पूछताछ की।
जिसमें खुलासा हुआ कि पिता को घर के सदस्यों के साथ मारपीट करते देख गुस्से में आकर नीतिन ने चाकू से पिता पर ताबड़तोड़ हमला किया था। वीरेंद्र के जख्मी होने के बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। इस बीच परिजनों ने घटनास्थल से खून साफ कर दिया और अन्य सबूत को भी मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने नीतिन पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुष्पा और उसके जेठ को सबूत मिटाने के आरोप में हिरासत में लिया है।