फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The pretext of marriage the rape, the woman lodged a complaint

शादी का झांसा देकर किया रेप, महिला थाने में केस दर्ज

Mon, 25 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 25 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The pretext of marriage the rape, the woman lodged a complaint

साइबर सिटी में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला आया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल करा दिया है।

विज्ञापन


रेवाड़ी निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया शादी के लिए एक ऑन लाइन वैवाहिक पोर्टल पर अपना ब्योरा दिया था। जहां पर उसकी जान पहचान हिमांशु नामक युवक से हुई। आरोपी अपने को एक निजी कंपनी में पर कार्यरत बताया था। बाद में दोनों की बात मोबाइल पर होने लगी थी।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि युवक ने कुछ दिन पहले उसे सेक्टर 14 स्थित एक होटल में मुलाकात के लिए बुलाया था। जहां पर आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि हिमांशु ने शादी करने की बात कहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन से आरोपी का कोई अता पता नहीं है। शिकायत पर शनिवार को महिला थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि हिमांशु जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपी की सही जानकारी मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed