{"_id":"182d545bd4eaed509a80368e1917521a","slug":"the-pellet-feeding-husband-was-drunk-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की गोली खिलाकर पति करता था ‘रेप’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की गोली खिलाकर पति करता था ‘रेप’
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 05 Dec 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद की रहने वाली एक महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि पति नशे की गोली खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।
विज्ञापन
इसी तरह अपने वह अपने भाइयों और दोस्तों से भी संबंध बनवाता था। अब उसका पति उसे बिना तलाक दिए तीसरी शादी कर चुका है। पति करीब नौ माह पहले उसे मायके छोड़ गया था, तब उसे पति की मंशा का पता नहीं था।
विज्ञापन
उसने लोकलाज के डर से अपना मेडिकल भी नहीं कराया था। महिला का यह भी आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
आरोपी पक्ष उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। महिला ने कहा कि यदि उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग का दरवाजा खटखटाएगी।
विज्ञापन