{"_id":"57f2924b4f1c1b1b3e26fa1c","slug":"the-other-had-been-sent-from-the-bank-debit-card-50-thousand-extracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से भेजा गया डेबिट कार्ड दूसरे को मिला, 50 हजार निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से भेजा गया डेबिट कार्ड दूसरे को मिला, 50 हजार निकाले
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से पोस्ट किया डेबिट कार्ड गलत व्यक्ति के हाथ लग गया और उसने पीड़ित के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के मोबाइल पर खाते से पैसे निकालने का एसएमएस आया तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-20 थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मूलरूप से गोरखपुर के बड़हलगंज के रहने वाले हरेंद्र कुमार और शशिपाल यादव अशोक नगर दिल्ली में रहते हैं।
विज्ञापन
दोनों लोग वेब डिजाइनिंग का काम करते हैं। दोनों का सेक्टर-18 स्थित एक बैंक में संयुक्त खाता है। दोनों ने 3 माह पहले डेबिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि आज तक उन्हें डेबिट कार्ड नहीं मिला।
विज्ञापन
जबकि शनिवार शाम को उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। सोमवार को दोनों लोग बैंक में पहुंचे तो पता चला कि एटीएम मशीन से पैसे निकाले गए हैं। आरोप है कि बैंक ने गलत व्यक्ति को एटीएम कार्ड डिलिवर कर दिया है।
उस व्यक्ति ने एटीएम मिलने के बाद खाते से पैसे निकाल लिए। उन्होंने सेक्टर-20 थाने में मामले लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।