फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The only son of farmer suicides.

किसान के इकलौते बेटे ने गोली मारकर जान दी

Thu, 25 Dec 2014 01:27 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 25 Dec 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
The only son of farmer suicides.
कविनगर के महरौली गांव में बुधवार सुबह प्रवीण उर्फ कालू (35) ने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर जान दे दी।
विज्ञापन


वह किसान चतरपाल सिंह का इकलौता बेटा था, उनके दो बेटियां भी हैं। आत्महत्या की वजह पता नहीं लगी है। सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। परिवार में मातम का माहौल है।

प्रवीण की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उनके  दो बच्चे हैं। बेटी माही (7) और बेटा वंश (5) हैं। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब साढे़ छह बजे प्रवीण की पत्नी सुषमा की नींद अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर खुली।
विज्ञापन


उसने देखा प्रवीण की कनपटी से खून बह रहा था, पास ही लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। प्रवीण को कोलंबिया एशिया अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि सुसाइड नोट नहीं है, जिस कारण आत्महत्या की वजह पता नहीं लग सकी है। परिजन भी वजह नहीं बता पा रहे हैं।

पशुओं को चारा खिलाया
चतरपाल सिंह ने बताया कि प्रवीण ने सुबह ताऊ सुखबीर के साथ घेर में बंधे पशुआें का चारा खिलाया था। इसके बाद खुद को गोली मार ली।

पिता के खाते से निकाले थे 8.50 लाख
चतरपाल ने बताया कि प्रवीण ने मंगलवार को ही उनके खाते से 8.5 लाख रुपये निकाले थे। वह गांव के बाहर मकान का निर्माण करवा रहा था। वह सेनेट्री का सामान खरीदकर लाया था। बाकी की रकम से बुधवार को उसे पत्थर खरीदकर लाने थे।


खुश दिल प्रवीण ने क्यों की आत्महत्या
पिता ने बताया कि प्रवीण ने करीब 3-4 माह पहले ही लाइसेंसी पिस्टल खरीदी थी। वह खुश दिल था। परिवार के लोगों को पता नहीं चल रहा कि उसने आत्महत्या क्यों कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed