फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनकी ने कहा ट्रेन चलाकर दिखाओ नहीं चलाई तो लोको पायलट का कर दिया ये हाल

Tue, 17 Apr 2018 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Apr 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
 the loco pilot of the cargo train attacked with chopper , you will be shocked to know the reason
लोको पायलट पर हमला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में एक सनकी शख्स मालगाड़ी के लोको पायलट के पास पहुंच गया और उससे ट्रेन चलाकर दिखाने को कहा और जब लोको पायलट ने इंकार कर दिया तो सनकी शख्स ने उसके साथ ऐसा काम किया कि सुनकर कोई भी सिहर उठेगा...

 the loco pilot of the cargo train attacked with chopper , you will be shocked to know the reason
loco pilot - फोटो : अमर उजाला

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन इलाके में एक सनकी युवक ने मालगाड़ी के लोको पायलट पर चापड़ से हमला कर दिया। आरोपी युवक पायलट से ट्रेन चलाकर दिखाने के लिए कह रहा था। जख्मी लोको पायलट को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बयान पर निजामुद्दीन रेलवे थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और हमला कर जख्मी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान कर ली गयी है वह अभी फरार है।

 the loco pilot of the cargo train attacked with chopper , you will be shocked to know the reason
choopper nife attack - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार बिहार के खगडिय़ा निवासी नवलेश कुमार (33) गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट की पोस्ट पर है। रविवार दोपहर नवलेश अपने सहायक लोको पायलट शशिकांत भारती के साथ मालगाड़ी को तुगलकाबाद से अंबाला ले जा रहा था। लाजपत नगर से पहले होम सिग्नल नहीं मिलने पर उसने ट्रेन खड़ी कर दी। इसी दौरान मद्रासी कैंप से एक युवक इंजन में सवार हो गया। युवक नवलेश से ट्रेन चलाकर दिखाने की जिद करने लगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
 the loco pilot of the cargo train attacked with chopper , you will be shocked to know the reason
TRAIN

नवलेश के मना करने पर युवक गुस्से में आ गया और खुद को इलाके का बदमाश बताकर उसे देख लेने की धमकी दी। उसने बताया कि उसका नाम आर मुंगम है। युवक नीचे उतरकर झुग्गी में चला गया। कुछ देर बाद वह अपने हाथ में चापड़ लेकर दोबारा वहां पहुंचा और इंजन के गेट में धक्का मारते हुए अंदर घुस गया। उसने चापड़ दिखाते हुए नवलेश से ट्रेन चलाकर दिखाने के लिए कहा।

विज्ञापन
 the loco pilot of the cargo train attacked with chopper , you will be shocked to know the reason
डेेमो - फोटो : डेमो
नवलेश के मना करने पर युवक ने नवलेश के पैर पर चापड़ से हमला कर दिया। उसका पेंट फट गया और पैर से खून निकलने लगा। युवक दोबारा उसपर हमला करने की कोशिश करने लगा लेकिन नवलेश ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसी बीच सहायक लोको पायलट युवक का वीडियो बनाने लगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed