{"_id":"6ae4f9bc79ad669f9f084125","slug":"woman-assaulted-over-dowry-rampur-news-c-282-1-smbd1025-183695-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहेज के लिए महिला से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहेज के लिए महिला से मारपीट
Sat, 31 Oct 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। परिजनों ने घायल विवाहिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
ग्राम कोठा जागीर निवासी डोली को शुक्रवार सुबह उसके मायके वाले घायल अवस्था में कोतवाली लाए। डोली के माता-पिता जितेंद्र और अंजलि ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पहले शादी के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह पति व अन्य ससुराल वालों ने डोली को मारा-पीटा, गला घोंटा और वॉशिंग पाउडर का घोल पिलाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद