Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Video of inmates observing Karwa Chauth goes viral; District Magistrate seeks explanation from jail superintendent

Raebareli News: बंदियों के करवाचौथ का वीडियो वायरल, जेल अधीक्षक से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 31 Oct 2026 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Video of inmates observing Karwa Chauth goes viral; District Magistrate seeks explanation from jail superintendent
जेल में करवाचौथ का वीडियो वायरल ।
सीतापुर। जेल में करवाचौथ मनाते हुए बंदियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिलाधिकारी राजागणपति आर ने संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को जेल अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही कड़ी फटकार लगाई है। जिम्मेदारों ने इस जेल की सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक माना है। वहीं जेल अधीक्षक का कहना है कि उन्होंने ही वीडियो को मीडियाकर्मियों को जारी करने के लिए बनवाया था। हालांकि उन्होंने अधिकांश मीडियाकर्मियों को वीडियो भी नहीं भेजे।
विज्ञापन


करवा चौथ में जेल के अंदर 27 महिला बंदियों ने व्रत रखा था। उसके लिए जेल परिसर के अंदर पूजन की व्यवस्था भी की गई थी। इसमें ऐसे भी बंदी शामिल थे, जिसमें पति-पत्नी दोनों ही जेल में बंदी हैं। पूजा के दौरान बंदियों के कई वीडियो बनाए जो कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहे थे।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था में यह भारी चूक मानी गई। जानकारों के अनुसार जेल एक उच्च-सुरक्षा वाला संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। किसी भी शूटिंग के लिए भी जेल के उच्चाधिकारियों से अनुमति लेनी पड़ती है। जेल अधीक्षक प्रीति यादव ने बताया कि उन्होंने ही वीडियो बनवाए थे। जिलाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। जिसका वह जवाब देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक से मांगा है जवाब: डीएम
सोशल मीडिया पर जेल के अंदर के वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में है। जेल अधीक्षक ने इस मामले में जवाब मांगा गया है। उनका जवाब आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
- डॉ राजा गणपति आर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed