फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Home Secretary's house to steal millions.

गृह मंत्रालय के सचिव के घर लाखों की चोरी

Fri, 19 Jun 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Fri, 19 Jun 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
The Home Secretary's house to steal millions.
सेक्टर-19 निवासी गृह मंत्रालय के सचिव के घर की बालकनी की कुंडी काटकर चोरों ने लाखों का माल उड़ा लिया। सचिव परिवार के संग अंडमान और निकोबार गए हैं। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत एसएस रावत सुंदरम खंड के फ्लैट में परिवार के साथ रहते हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेश कौशिक ने बताया कि एसएस रावत का कुछ दिन पहले ट्रांसफर हुआ है।
विज्ञापन


वह परिवार के साथ दो दिन पहले ही अंडमान गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उनकी बालकनी का दरवाजा खुला देखा, जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने घर की चाभी लेकर फ्लैट खोला  तो अंदर सारा सामान बिखरा था। चोर बेडरूम की सेफ तोड़कर ज्वेलरी और अन्य सामान ले गए थे। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के अनुसार सचिव और उनके परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।


उनके आने के बाद ही चोरी हुई रकम का पता चल सकेगी। एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि बालकनी के दरवाजे की कुंडी काटकर चोर अंदर घुसे हैं। घर से लाखों का माल चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed