{"_id":"3a35a3d2ee12df1b8a91ee2def15151c","slug":"the-home-life-wife-troubled-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने जान दी
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Sat, 04 Apr 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहक्लेश और पत्नी के मायके जाने से परेशान कर्मचारी ने बृहस्पतिवार रात ऑफिस में ही फंदा लगा लिया। वह एक टूर एंड ट्रेवल कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह जब कंपनी संचालक ऑफिस पहुंचा तो घटना का पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मूलरूप से कन्नौज निवासी संजय (25) यहां पत्नी रानी के साथ मकनपुर में किराए पर रहता था। वह न्यायखंड-1 में एक टूर एंड ट्रेवेल्स के ऑफिस पर काम करता था।
बृहस्पतिवार शाम कंपनी संचालक उसे ऑफिस बंद करने को कहकर घर चले गए थे। सुबह जब वह लौटे तो ऑफिस खुला था। अंदर संजय का शव पंखे के हुक से कपड़े से बंधा लटक रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
एसएचओ ने बताया कि दो दिन पहले संजय की पत्नी रानी के साथ कहासुनी हो गई थी। संजय ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद वह मायके चली गई थी। इससे वह परेशान था।
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि वह शराब पीने का आदी था। इसी कारण अक्सर उसका पत्नी से झगड़ा होता था। शुरुआती जांच में सुसाइड का कारण यही लग रहा है।