फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The handiwork of the gang cooler winds, the crime committed by intoxicating

कूलर गैंग की कूल करतूत, हवाओं को नशीला बनाकर दिया वारदात को अंजाम

Tue, 24 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
The handiwork of the gang cooler winds, the crime committed by intoxicating
कूलर में डाला नशीला पदार्थ

मंडावली इलाके में कूलर में नशीला पदार्थ डालकर घर पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है। वारदात के समय पीड़ित परिवार घर पर सो रहा था। इस बीच गली में लगे कूलर में बदमाशों ने कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया।

विज्ञापन


परिवार के सदस्यों के नशा होने पर आरोपियों ने खिड़की की जाली काटकर वारदात को अंजाम दिया।  पीड़िता परिवार की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गौरव शर्मा (30) अपनी मां और बहन के साथ गली नंबर-7, स्कूल ब्लॉक मंडावली में ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। गौरव ने अपनी खिड़की पर गली में कूलर लगाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैश और घर में रखे मोबाइल पर चोरों ने किया हाथ साफ

The handiwork of the gang cooler winds, the crime committed by intoxicating
लूट

शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे तक वह परिवार के साथ जगते रहे। बाद में सो गए। इस बीच रविवार जब परिवार सोकर उठा तो देखा कि घर का सारा सामान फैला हुआ था। गौरव, उसकी मां और बहन का सिर भी भारी था।

घर से तीन मोबाइल व 31 हजार कैश गायब था। बदमाशों ने घर में दाखिल होने के लिए खिड़की की जाली को काटा हुआ था।गौरव ने आशंका जताई कि बदमाशों ने कूलर में कुछ नशीला पदार्थ डाला, जिसकी वजह से परिवार नशे में हो गया और उसे चोरी का पता नहीं चला।

इस वारदात से सभी लोग दंग हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस वारदात की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed