लड़की ने मकान बेचने के लिए उसे घर बुलाया, बनाया अश्लील वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हनी ट्रैप बिछाकर मोटी रकम ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ित का अपहरण करने के बाद महिला संग पीड़ित की अश्लील वीडियो बना लेते थे।
पीड़ित को कहते थे कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो वह वीडियो को वायरल कर देंगे। इस डर से ज्यादातर पीड़ित पुलिस में शिकायत नहीं करते थे। गिरोह के सदस्य ज्यादातर प्रॉपर्टी डीलर को ही शिकार बनाते थे।
स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार उत्तम नगर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले महेंद्र यादव से इसी तरह 40 लाख रुपये ऐंठ लिए गए थे।
मकान बेचने के बहाने उसे अपने घर पर बुलाया
गिरोह की महिला सदस्य ने 10 दिसंबर, 2015 को महेंद्र को मकान बेचने के बहाने अपने ओम विहार, उत्तम नगर स्थित घर पर बुलाया। यहां पर तीन नकाबपोश लोगों ने महेंद्र को बंधक बना लिया।
आरोपियों ने महेंद्र से 50 लाख मंगाने के लिए कहा। महेंद्र के परिजनों ने आरोपी को 40 लाख रुपये पहुंचा दिए थे। इसके बाद महेंद्र को छोड़ा। आरोपियों ने महेंद्र को छोड़ने से पहले उसकी गिरोह की महिला सदस्य संग अश्लील वीडियो बना ली थी।
आरोपियों ने महेंद्र को धमकी दी थी कि अगर वह पुलिस में शिकायत करेगा तो आपत्तिजनक वीडियो को वायरल कर देंगे। घर पहुंचकर महेंद्र ने पुलिस में शिकायत कर दी थी। सेल में तैनात इंस्पेक्टर अत्तर सिंह की टीम भी मामले की तफ्तीश कर रही थी।
पुलिस टीम ने गिरोह के एक सदस्य अरविंद उर्फ रिंकू (28) को नजफगढ़ रोड से 6 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। अरविंद पहले प्रॉपर्टी डीलर था। अरविंद ने पूछताछ में बताया कि संदीप उर्फ रिंकू, आकाश व दो महिला दोस्त के साथ मिलकर गिरोह को चलाता है।
अरविंद ने प्रॉपर्टी डीलर महेंद्र से पैसे ऐंठने के लिए साजिश रची थी। अरविंद की महिला दोस्त रिंकू ने फोन कर प्लॉट बिकवाने के बहाने महेंद्र को अपने घर बुलाया था। पुलिस गिरोह के बाकी दोस्तों की तलाश कर रही है।
संदीप ने अपने साथियों संग मिलकर झज्जर, हरियाणा के प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र से 7 लाख रुपये ठग लिए थे। रविंद्र को दिल्ली बुलाकर उसे एक घर में बंधक बनाकर रखा गया। आरोपियों ने रविंद्र की भी अश्लील वीडियो बना ली थी। रविंद्र काफी डर गया था।
रोहतक के प्रॉपर्टी डीलर से ठगे से 10 लाख रुपये
संदीप ने साथी रमेश तिवारी, अजय व दो महिला दोस्त के साथ मिलकर हनी ट्रेप लगाकर झज्जर, हरियाणा निवासी महा सिंह से दस लाख रुपये ऐंठे थे। महा सिंह का रोहतक में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम है।
आरोपियों ने महा सिंह को डील के बहाने 10 फरवरी, 2013 कंझावला, दिल्ली बुलाया था। यहां से उसका अपहरण कर लिया था। उस समय आरोपियों ने पुलिस यूनिफार्म पहन रखी थी।
आरोपियों ने महा सिंह की वीडियो बनाई। आरोपियों ने महा सिंह के परिजनों से 10 लाख रुपये लेकर छोड़ा था। इसी तरह मुंडका के प्रॉपर्टी डीलर व व्यवसायी ओमप्रकाश से नौ मई, 2012 को 3 लाख रुपये ठग लिए थे।