फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The fourth class student raped by classmate.

चौथी क्लास की छात्रा से सहपाठी ने किया रेप

Wed, 03 Sep 2014 12:01 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Wed, 03 Sep 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
The fourth class student raped by classmate.

चौथी क्लास की छात्रा (8) से रेप का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची और उसके परिजनों का आरोप है कि सहपाठी (12) ने स्कूल में उसके साथ रेप किया।

विज्ञापन


बच्ची के प्राइवेट पार्ट और पेट में दर्द हुआ तो घटना का पता चला। इस बाबत मसूरी थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है।

बच्ची की तबियत खराब है, उसे संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ ने बताया कि बच्ची के परिजनों का आरोप है कि मंगलवार सुबह बच्ची ने पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की।
विज्ञापन


पैरेंट्स से उसने बताया कि शनिवार को स्कूल में उसी के क्लास का एक छात्र उसे बहला-फुसलाकर स्कूल के पास ही एक जगह ले गया था और उसके साथ गंदी हरकत (रेप) की थी। बच्ची को लेकर परिजन थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेप और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। बच्ची को मेडिकल के लिए संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया। तबियत ठीक न होने की वजह से अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


देर रात तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। एसएचओ ने बताया कि बच्ची के पिता हेयर ड्रेसर हैं। पत्नी छोड़कर जा चुकी है। बच्ची अपनी फूफी के पास रहती है। पिता नशे का आदी है।

बच्चे की तलाश जारी, उम्र को लेकर संदेह
‘आरोपी छात्र की उम्र का पता नहीं चल पाया है। स्कूल की टीचर का कहना है कि बच्ची जिस बच्चे का नाम बता रही है, वह दूसरी क्लास में पढ़ता है, उसकी उम्र करीब 8 साल है। बच्ची के परिजन आरोपी की उम्र 12 साल बता रहे हैं। जबकि जिस तरह की हरकत हुई है, उससे बच्चा बड़ा भी हो सकता है। छानबीन की जा रही है।’ - वीरेंद्र यादव, एसएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed