{"_id":"57b56f3c4f1c1bda786ec678","slug":"the-former-employee-had-made-plans-to-steal-the-showroom-four-arrested-after-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम में पूर्व कर्मचारी ने बनाई थी चोरी की योजना, मुठभेड़ के बाद चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोरूम में पूर्व कर्मचारी ने बनाई थी चोरी की योजना, मुठभेड़ के बाद चार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित हुंडई कंपनी के शोरूम में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक शो रूम के पूर्व सुपरवाइजर ने बदमाशों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को धर दबोचा वहीं घटना में शामिल तीन बदमाश अभी भी फरार हैं। एसपी देहात अभिषेक यादव ने बताया कि हुंडई के शोरूम में 24 जुलाई की रात हुई 8.30 लाख रुपये की चोरी हुई थी।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस टीम को शोरूम के समीप से दो जूते बरामद हुए थे। जांच करने पर पता चला कि एक जूता शोरूम में पूर्व में काम करने वाले सुपरवाइजर प्रताप पुत्र सोहन पाल निवासी ग्राम सुनपड़ा थाना ककोड़ बुलंदशहर का है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद से फरार चल रहे प्रताप के बारे में मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि वह सिग्मा-2 सेक्टर में है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम सिग्मा-दो पहुंची और मुठभेड़ के बाद आरोपी प्रताप, रामवीर निवासी रिठौरी, रॉकी निवासी घंघौला और विजय निवासी मंडावली को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्तों के पास से पिस्टल, मोबाइल, 90 हजार रुपये, कार व बाइक बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों ने कार व बाइक चोरी के रुपये से खरीदी थी। गिरोह का सरगना सतपाल समेत वारदात में शामिल अमित व जितेंद्र भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक सतपाल दिल्ली में हुई मुथुट फाइनेंस में हुई लूट के मामले में दो साल जेल जा चुका है।
नीम के पेड़ का सहारा लेर घुसे थे अंदर
हुंडई कंपनी शोरूम के पीछे एक पेड़ है। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश पेड़ का सहारा लेकर दूसरे मंजिल पर लगे शीशे को टायर पंचर बनाने वाले पाने से तोड़कर अंदर घुसे थे। रात में शोरूम की बिजली बंद कर दी जाती थी। इस वजह से शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो जाते थे।
10 दिन पहले ही छोड़ी थी नौकरी
सुपरवाइजर प्रताप एक साल से हुंडई के शोरूम में नौकरी कर रहा था। घटना से दस दिन पहले ही उसने नौकरी छोड़ी थी। प्रताप का नाम मानेसर में हुई पांच लाख की लूट में भी सामने आया था। वहीं रिठौरी गांव का रहने वाला रामवीर कुख्यात रणदीप भाटी गैंग का शार्प शूटर है।