{"_id":"588b61864f1c1b165dcf400c","slug":"the-elderly-woman-cut-illegal-to-sell-alcohol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बेचने वाली बुजुर्ग महिला को काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब बेचने वाली बुजुर्ग महिला को काट डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
मयूर विहार के त्रिलोकपुरी एरिया में अवैध शराब बेचने वाली एक 75 वर्षीय महिला के गले को किसी धारदार हथियार से काट डाला गया। आशंका है कि महिला की हत्या लूटपाट के चक्कर में हुई है। मामला शुक्रवार का है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अम्नीअप्पा घर में अकेली रहती थी। उसका एक बेटा है जो इन दिनो कोयम्बटूर गया हुआ है। उसकी बेटी अपने पति से अलग रहती है। महिला की देख रेख उसके रिश्तेदार करते थे।
सुबह सात बजे एक रिश्तेदार अम्नीअप्पा के घर गया। उसने महिला को खून से लतपथ बिस्तर पर पड़ा हुआ देखा। उसके गले को किसी धारदार हथियार से काटा गया था। उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही अलमारी और संदूक टूटे हुए थे।

Trending Videos
file photo
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए लालबहादुर अस्पताल भेज दिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि महिला इलाके में अवैध शराब बेचती थी। आस पास के लोगों ने पुलिस को बताया कि रात में कुछ युवक उसके घर के पास खड़े थे।
अवैध शराब बेचने की वजह से उसके घर पर अकसर लोग आते थे। बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस होने की वजह से ड्राई डे था। इसलिए घर के बाहर युवकों को देखकर किसी को कोई शक नहीं हुआ।
पुलिस को आशंका है कि शराब लेने के लिए गए युवकों ने लूटपाट के लिए बुजुर्ग की हत्या की है। फिलहाल पुलिस इलाके में रहने वाले कुछ युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।