फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The dealer came out of the house to stop the fight, the driver angrily bitten ear

घर के बाहर झगड़ा रुकवाने पहुंचा डीलर, कार चालक ने गुस्से में काट लिया कान

Tue, 05 Jul 2016 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 08:29 AM IST
विज्ञापन
The dealer came out of the house to stop the fight, the driver angrily bitten ear
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

डाबड़ी इलाके में बाइक के कार से छू जाने के बाद हो रहे झगड़े में बीचबचाव करना प्रॉपर्टी डीलर को भारी पड़ गया। कार चालक ने बाइक सवार को छोड़कर प्रॉपर्टी डीलर पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


हमले में पीड़ित का कान कट गया। पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डाबड़ी थाना पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अनिल कुमार सोलंकी (38) परिवार के साथ सीतापुरी एक्सटेंशन में रहता है। वह प्रॉपर्टी डीलर है। रविवार सुबह वह अपने घर के बाहर खड़ा था। उसकी गली के मुहाने पर एक बाइक वैगन-आर कार से छू गई। इस बात को लेकर कार चालक और बाइक सवार के बीच हाथापाई होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार के बाइक से टच हो जाने के बाद हो रहा था झगड़ा

The dealer came out of the house to stop the fight, the driver angrily bitten ear
Fight

यह देखकर अनिल वहां पहुंचा और दोनों को समझाने का प्रयास किया और उनका झगड़ा शांत करवा दिया। उसके बाद अनिल अपने घर की ओर आ गया। इसी दौरान कार चालक महावीर एंक्लेव निवासी मुन्ना ठाकुर अनिल के पास आया और अपने हाथ में पहने पंच से उसके कान पर हमला कर दिया, जिससे अनिल का कान कट गया और खून निकलने लगा।

शोर शराबा होने के बाद अनिल के परिचित वहां पहुंचे और हमला कर रहे मुन्ना को दबोच लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। अनिल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी करने की सलाह दी है।

वहीं, पुलिस ने अनिल के बयान पर मारपीट का मामला दर्ज कर मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed