{"_id":"58499ff84f1c1b9b19449f23","slug":"the-couple-ate-poison-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपत्ति ने खाया जहर, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपत्ति ने खाया जहर, महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
दंपत्ति ने जहर खाया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चावला कॉलोनी की एक युवा दंपत्ति ने जहर खा लिया। दंपत्ति को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस पति के होश मे आने का इंतजार कर रही है, ताकि मामले की सच्चाई का पता चल सके। पुलिस के मुताबिक चावला कॉलोनी में संदीप (27 साल) परिवार के साथ रहता है। संदीप एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। संदीप की चार साल पूर्व मुनेश के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन
दंपत्ति के दो बच्चे है। बताया गया है कि संदीप शराब पीने का आदी है, इसी के चलते पति पत्नी में अक्सर झगडा रहता था। परिजनों का कहना है कि मंगलवार रात दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों ने तैश में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जहर खाने का पता चलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह मुनेश (25 साल) की मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिटी थाना प्रभारी योगवेंद्र सिंह का रहना है कि मुनेश की मौत की सूचना उसके मायके वालों को भी दे दी गई है। यदि वह किसी प्रकार की कोई शिकायत देंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।