फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The collision resulted in the death dumper, was shot dead

डंपर से टक्कर में नहीं हुई मौत, गोली मारकर की गई थी हत्या 

Thu, 13 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 13 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
The collision resulted in the death dumper, was shot dead
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव के समीप सोमवार देर रात बाइक सवार व्यक्ति की मौत डंपर की टक्कर से नहीं, बल्कि गोली मारकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन

बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

पुलिस ने मुकदमे को हत्या की धारा में बदल दिया है। मामले में रंजिशन हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव के पास सोमवार देर रात दादरी के रामपुर फतेहपुर के रहने वाले धनपाल का शव मिला था।
विज्ञापन


पुलिस ने आशंका जताई थी कि डंपर की टक्कर से मौत हुई है। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ की किसान के शरीर में पांच गोलियां मारी गई थीं। बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की है। धनपाल के सिर में तीन, गले में एक व छाती में एक गोली मारी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस यह मानकर चल रही है कि हत्या को सड़क हादसा दर्शाने के लिए बदमाशों ने गोली मारी उसके बाद डंपर से कुचल दिया। परिजन की तहरीर पर दर्ज हुए सड़क हादसे के मुकदमे को पुलिस ने हत्या की धारा में बदल दिया है। 

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। मृतक की किसी से रंजिश तो नहीं थी इस बारे में परिजनों से पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed