{"_id":"57fe73fb4f1c1b67522901ea","slug":"the-collision-resulted-in-the-death-dumper-was-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":" डंपर से टक्कर में नहीं हुई मौत, गोली मारकर की गई थी हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर से टक्कर में नहीं हुई मौत, गोली मारकर की गई थी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव के समीप सोमवार देर रात बाइक सवार व्यक्ति की मौत डंपर की टक्कर से नहीं, बल्कि गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
पुलिस ने मुकदमे को हत्या की धारा में बदल दिया है। मामले में रंजिशन हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव के पास सोमवार देर रात दादरी के रामपुर फतेहपुर के रहने वाले धनपाल का शव मिला था।
विज्ञापन
पुलिस ने आशंका जताई थी कि डंपर की टक्कर से मौत हुई है। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ की किसान के शरीर में पांच गोलियां मारी गई थीं। बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की है। धनपाल के सिर में तीन, गले में एक व छाती में एक गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस यह मानकर चल रही है कि हत्या को सड़क हादसा दर्शाने के लिए बदमाशों ने गोली मारी उसके बाद डंपर से कुचल दिया। परिजन की तहरीर पर दर्ज हुए सड़क हादसे के मुकदमे को पुलिस ने हत्या की धारा में बदल दिया है।
पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। मृतक की किसी से रंजिश तो नहीं थी इस बारे में परिजनों से पूछताछ की जाएगी।