फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The bank manager's wife was killed by the booby trap.

बैंक मैनेजर की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 19 Dec 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 19 Dec 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
The bank manager's wife was killed by the booby trap.
क्रॉसिंग्स रिपब्लिक की एसोटेक टावर के फ्लैट में विदेशी बैंक के मैनेजर शरद सेठ की पत्नी सपना सहगल (28) ने शुक्रवार शाम चुन्नी से फंदा बना पंखे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


सपना की मां की एक माह पहले कैंसर से मौत हो गई थी, जिससे वह दुखी थी। फ्लैट से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें  लिखा है कि मां उसे बहुत प्यार करती थी। उनके बिना वह भी जिंदा नहीं रह सकती है, इसलिए आत्महत्या कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसओ विजयनगर ने बताया कि सपना की शादी एक साल पहले शरद से शादी हुई थी। लखनऊ निवासी शरद विदेशी बैंक की नोएडा स्थित ब्रांच में टीम मैनेजर हैं। उनकी पत्नी सपना जयपुर की रहने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखर्जी नगर से सिविल सर्विसिज की कोचिंग कर रही थी। सपना के  पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। सपना एसोटेक टावर के फ्लैट नंबर बी-106 में पति शरद और मां के साथ रहती थी।

सपना की मां की एक माह पहले इसी फ्लैट में कैंसर के  कारण मौत हो गई थी। शरद ने बताया कि वह शुक्रवार रात आठ बजे ऑफिस से घर लौटे तो फ्लैट का दरवाजा खुला मिला।


अंदर बेडरूम में सपना फंदे पर लटकी हुई थी। उसे फंदे से नीचे उतारा। घटना की सूचना कंट्रोल रूम में दी और एंबुलेंस के लिए 108 नंबर भी मिलाया। एसओ ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की तो महिला की मौत हो चुकी थी।

सपना का था आईएएस बनने का सपना
पति ने बताया कि सपना सहगल सिविल सर्विसिज की तैयारी कर रही थी। वह आईएएस  बनना चाहती थी। मां की मौत के बाद वह डिप्रेशन में थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed