{"_id":"57e002da4f1c1be456a8252c","slug":"the-arrested-accused-of-keeping-cow-hides-the-court-remanded-to-judicial-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय की खाल का रखने का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाय की खाल का रखने का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडे़ड गांव में गाय की 85 खालों को रखने के आरोपी अख्तर उर्फ भुर्री को सीआईए के जवानों ने उसके घर से दबोच लिया। बाद में उसे उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अमित गौतम की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
कोर्ट ने इसे14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि सीआईए के जवानों ने 16 सितंबर को बडे़ड़ गांव के पहाड़ की तलहटी में तूड़ा और लकड़ियों के नीचे दबी हुई गाय की 85 खाल बरामद की थी।
विज्ञापन
इस मामले का आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बड़ेड़ गांव के ही अख्तर के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया था। सीआईए के जवानों ने इस मामले के आरोपी अख्तर उर्फ भुर्री के घर पर दबिश देकर उसे धर दबोचा।
विज्ञापन
'इस मामले के आरोपी अख्तर उर्फ भुर्री को उसके घर से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।' - रतनसिंह, इंचार्ज, सीआईए, फिरोजपुर झिरका।