{"_id":"7363f6f26c60c4e4f7c7c61f96f4164c","slug":"the-12th-student-dumper-crushed-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने 12वीं के छात्र को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर ने 12वीं के छात्र को कुचला, मौत
अमर उलाला, लोनी
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित राशिद अली गेट के पास बुधवार दोपहर डंपर ने बाइक सवार 12वीं के छात्र इंतजार (18) को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
राजीव गार्डन कालोनी निवासी इंतजार दिल्ली गोकुलपुरी स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ता था। बुधवार को वह अशोक विहार कालोनी मौसी के घर जा रहा था। राशिद अली गेट के पास सामने से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी।
चालक ने डंपर लेकर भागने की कोशिश की। इस दौरान डंपर के पहिया के नीचे इंतजार कुचला गया।
मौके पर एकत्र लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लोनी कोतवाली एसओ एपी सिंह ने बताया कि चालक इब्न अली निवासी मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
लोहामंडी से घर लौट रहे श्रमिक प्रकाश (42) निवासी जयप्रकाश नगर को मंगलवार रात सूर्या स्टील के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को छोड़ आरोपी चालक भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिनी ट्रक की टक्कर से युवक घायल
बुधवार सुबह पुराना बस अड्डा पर मिनी ट्रक ने मजदूर शेरू निवासी दीनागढ़ी को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर घायल हुआ। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पीटा।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक को पुलिस के हवाले किया। एसओ का कहना है कि परिजनों ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।