{"_id":"575ddd724f1c1bd36311bd4d","slug":"tenant-arrested-for-stealing-atm-card-with-flush-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड चोरी कर लाखों रुपए निकलवाने वाला किरायेदार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड चोरी कर लाखों रुपए निकलवाने वाला किरायेदार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 13 Jun 2016 03:39 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में बुजुर्ग का एटीएम चोरी कर 11 लाख रुपया चुराने वाला कोई और नहीं उसका किरायेदार निकला। पटौदी रोड चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस रकम से खरीदा गया सामान व ढाई लाख रुपये बरामद कर लिए।
छानबीन पूरी होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। सेंट्रल एक्साइज से रिटायर हुए जगदीश कालरा लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में रहते हैं।
दस दिन पहले उन्होंने सिटी थाना पुलिस को बताया था कि पंजाब नेशनल बैंक में उनका खाता है। किसी व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से 11 लाख रुपया निकाल लिए। पटौदी रोड चौकी की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान पता चला कि राजकुमार गुप्ता नाम का युवक उनके यहां किराये पर रहता था। दो माह पहले ही वह मकान खाली कर शिवपुरी में किराये पर रहने लगा। पुलिस को पता चला कि जगदीश के एटीएम कार्ड से पैसे निकालकर टीवी, फ्रीज, बेड व अन्य सुख -सुविधा का सामान खरीदा गया।
पुलिस ने सामान भेजने वाले कर्मचारियों से पूछताछ कर उस घर का पता लगाया। इसके बाद पुलिस राज कुमार तक पहुंच गई। मोबाइल लोकेशन के बाद पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया और अगले दिन अदालत में पेश किया।
अदालत से एक दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की रकम से खरीदा सामान बरामद कर लिया। शुक्रवार को उसे फिर अदालत में पेश किया गया, जहां से राजकुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।
पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि मकान मालिक उसे बहुत मानता था। उसे एटीएम कार्ड का पिन कोड भी पता था। दवा व अन्य सामान मंगाने के लिए वह उसे कार्ड दे देता था। उसके खाते में इतना पैसा दे कर उसकी नीयत में खोट आ गया। उसने मकान इसीलिए छोड़ा था कि वहां रहने पर शक हो जाता कि राजकुमार ने ही वारदात को अंजाम दिया।