टीचर ने छात्र के संग स्कूल में किया कुकर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को एक सरकारी स्कूल के टीचर को स्कूल से ही गिरफ्तार किया। टीचर पर आरोप है कि उसने केंद्रीय जिले के अजमेरी गेट स्थित स्कूल के प्रांगण में स्कूल के ही एक 17 साल के लड़के के साथ शुक्रवार को कुकर्म किया।
पुलिस का ये भी कहना है कि आरोपी टीचर ने इस छात्र का एक साल पहले भी यौन शोषण किया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को टीचर ने स्कूल कैंपस में छात्र के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की।
छात्र के परिजनों ने दोपहर में इस घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। आरोपी टीचर को शनिवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कैंटीन के बगल वाले कमरे में दिया वारदात को अंजाम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जब स्कूल बंद हुआ तो सभी छात्र अपने घर जाने लगे। उस वक्त टीचर ने उस छात्र को रोक लिया और जबरदस्ती उसे कैंटीन के बगल वाले छोटे कमरे में ले गया।
बच्चे ने कोशिश की पर टीचर ने उसे नहीं छोड़ा। इसके बाद आरोपी टीचर ने छात्र के साथ जबरदस्ती की और बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
जब छात्र घर लौटा तो उसने सारी बातें अपने माता-पिता को बताई तब उन्होंने कमला मार्केट पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और आइपीसी की धारा 342, 377 और 506 के अंतर्गत मामला दर्ज किया।