फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teacher gets objectionable comment from fake facebook account

फर्जी फेसबुक अकाउंट से शिक्षिका को किए अश्लील कमेंट

Sun, 23 Apr 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 23 Apr 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
 teacher gets objectionable comment from fake facebook account
‘एस’ फैक्टर कर सकता है खाता खाली - फोटो : File Photo
ग्रेटर नोएडा के गामा-2 सेक्टर में रहने वाले दो युवकों पर एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने बाइक से पीछा करने और फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर अश्लील कमेंट करने का आरोप लगाया है। पति के साथ कासना कोतवाली पहुंची शिक्षिका ने पुलिस से शिकायत कर पड़ोसी मनचलों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दंपति को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


सेक्टर गामा-2 निवासी महिला रविवार को पति के साथ कासना कोतवाली में पहुंची। महिला ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। स्कूल जाते वक्त पड़ोस में रहने वाले दो मनचले युवक उसका पीछा करते हैं। शिक्षिका का आरोप है कि दोनों युवक अलग-अलग फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसे अश्लील कमेंट करते हैं। 
विज्ञापन


वह उनके अकाउंट को ब्लॉक करती है तो आरोपी किसी महिला के नाम सेे फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर फिर से कमेंट करने लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed