{"_id":"56fb11884f1c1b6f55f00631","slug":"tantrik-raped-her-from-17-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 साल से महिला से रेप कर रहा था तांत्रिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
17 साल से महिला से रेप कर रहा था तांत्रिक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Mar 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
रेप का आरोपी तांत्रिक
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
पालम इलाके में 42 वर्षीय महिला ने एक तांत्रिक पर 17 साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 59 वर्षीय महेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वह भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स(भेल) में बतौर ड्राफ्टमैन काम करता है। शिकायत में महिला ने बताया कि वह महेंद्र से काफी अरसे से जुड़ी है। वह बतौर शिष्या उसके साथ काम करती थी। आरोपी ने उससे शादी करने का वायदा किया था। लेकिन बाद में मुकर गया। आरोप में उसने बताया कि वर्ष 1999 में वह एक शख्स से शादी करना चाहती थी।
विज्ञापन
जब उस युवक से उसकी शादी नहीं हुई तब वह महेंद्र के संपर्क में आई। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि महेंद्र शर्मा घर में ही पूजा पाठ करता था। बाद में वह तंत्र-मंत्र करने लगा। इसकी चर्चा होने पर दूर दूर से लोग उसके पास आने लगे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन