फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   suspect of JeM terrorist who are arrested were connected to many religious organisation

जैश के कथित आतंकी कई धार्मिक संस्थाओं से भी जुड़े थे

Fri, 06 May 2016 01:37 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 May 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
suspect of JeM terrorist who are arrested were connected to many religious organisation
आतंकी - फोटो : जी पाॅल

जैश ए मोहम्मद के गिरफ्तार कथित आतंकी दिल्ली व उत्तर प्रदेश में कुछ धार्मिक संस्थाओं से जुड़े थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इन धार्मिक संस्थाओं की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कहीं ऐसा तो नहीं है कि धार्मिक संस्थाएं इन कथित आतंकियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रही थी। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) अरविंद दीप का कहना है कि आतंकियों को मिल रही वित्तीय सहायता को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के अधिकारियों की माने तो दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजारों के अलावा धार्मिक स्थल भी इन आतंकियों के निशाने पर थे। इन्होंने भीड़भाड़ वाले बाजारों की पहचान कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डांस इंडिया डांस में भी भाग ले चुका है साजिद

suspect of JeM terrorist who are arrested were connected to many religious organisation
संद‌िग्ध आतंक‌ी साज‌िद - फोटो : अमर उजाला

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने खुलासा किया है कि वह आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का विश्वास जीतने के लिए दिल्ली में बम धमाके करने की साजिश रच रहे थे।

उन्हें जैश आकाओं ने बोला था कि पहले वह करके दिखाए कि वह कुछ कर सकते हैं या नहीं। आतंकियों ने ये भी खुलासा किया है कि दिल्ली में आतंकी हमले करने के बाद ये लोग पाकिस्तान भाग जाते। इसके लिए शाकिर का पासपोर्ट भी तैयार हो गया था। साजिद का पासपोर्ट बनवाने की तैयारी चल रही थी।  

मॉड्यूल सरगना साजिद ने पूछताछ में बताया है कि वह पहले आतंकी संगठन आईएसआईएस से प्रभावित था। मगर बाद में अजहर मसूद की तकरीरें पढ़कर जैश मोहम्मद के आतंकी बन गए। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आईएम की तरह साजिद मॉड्यूल में सभी भारतीय युवक हैं और जैश की विचारधारा से प्रभावित हैं। एक पड़ोसी ने बताया कि साजिद पहले इतना धार्मिक नहीं था। 2011 के बाद वह अचानक धार्मिक हो गया। उसने डांस इंडिया डांस कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था।

भारी मात्रा में मिली हैं जेहाद से जुड़ी पुस्तकें 

suspect of JeM terrorist who are arrested were connected to many religious organisation
संदिग्ध आतंकी शाकिर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला
विशेष पुलिस आयुक्त अरविंद दीप ने बताया कि आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में जेहाद से जुड़ी पुस्तकें बरामद की गई हैं। इनमें उर्दू पुस्तक-दुनियाभर में मुसलमानों का कत्लेआम, आपका मुस्तकबिल व मुजाहिद्दीन की ललकार, हिंदी पुस्तक- तारीके हिंद आदि मिली हैं।

इसके अलावा जेहादी साहित्य भी मिला है। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि इनके कब्जे से आठ जीबी की पैन ड्राइव मिली है। इसमें जेहाद से जुड़ी व भड़काऊ भाषण वाली काफी वीडियो हैं।

हिरासत में लिए गए संदिग्धों से हो रही है पूछताछ
गिरफ्तार तीन आतंकियों के साथ हिरासत में लिए गए 10 युवकों में बृहस्पतिवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। विशेष पुलिस आयुक्त अरविंद दीप ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ हो रही है। आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत मिलेगा उसके बाद ही किसी को गिरफ्तार किया जाएगा।

समीर को विस्फोटक हटाने के लिए कहा था

suspect of JeM terrorist who are arrested were connected to many religious organisation

स्पेशल सेल पुलिस अधिकारियों के अनुसार साजिद जब अपनी फैक्ट्री में बम बना रहा था, उस समय बम फट गया था। इससे सीधे हाथ की हथेली जल गई थी।

इसके बाद साजिद ने लोनी, गाजियाबाद के समीर अहमद को फोन कर कहा था कि वह उसके घर से विस्फोटक व अन्य सामान को हटा ले। हालांकि समीर जब तक विस्फोटक को हटाता उससे पहले ही पुलिस ने इनको दबोच लिया था।

लैपटॉप की तलाश की जा रही है
विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि आतंकियों के पास एक लैपटॉप था। लैपटॉप की तलाश की जा रही है। इसके अलावा इनके मोबाइल व वाट्सएप ग्रुप की डिटेल खंगाली जा रही है। विस्फोटक को भी जांच के लिए सीएफएसएल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed