वेबसाइट हैक कर ऑन लाइन ठगी करने वाले छात्रों के गिरोह का पर्दाफाश
- हौजखास पुलिस ने चार छात्रों को गिरफ्तार किया
नोट: समाचार हरियाणा के कई संस्करणों के लिए उपयोगी---
- हौजखास पुलिस ने चार छात्रों को गिरफ्तार किया
- गिरोह सरगना ने ऑन लाइन हैकर्स एसोसिएशन बना ली थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हौजखास थाना पुलिस ने वेबसाइट हैक कर ऑन लाइन चोरी व धोखाधड़ी करने वाले छात्रों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये आरोपी पलक झपकते ही बड़ी से बड़ी कंपनी को लाखों रुपये का चूना लगा देते थे। आरोपी कंपनियों के ऑनलाइन वाउचर को चुराकर उसने पेमेंट निकाल लेते थे। इस तरह उन्होंने एक कंपनी को करीब एक करोड़ रुपये का चूना लगा दिया था।
दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनी मै. वोउचा ग्राम सेवा प्राइवेट लि. ने हौजखास थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी साइट जीवाईएफटीआर. कॉम को हैक कर किसी ने करीब एक करोड़ रुपये के वाउचर चुरा लिए हैं।
पेमेंट गेटवे में पूरी रकम आती थी और पूरी रकम शो होती थी, मगर उसमें कोडिंग-डीकोडिंग कर खाते में एक रुपये ही आता था। मामला दर्जकर हौजखास थानाध्यक्ष संजय शर्मा की देखरेख में एसआई वरूण गुलिया, पीएसआई सचिन की टीम ने तफ्तीश शुरू की।
पुलिस को जांच में पता लगा कि आरोपियों ने मेक माई ट्रिप, अमेजोन, फिलीपकार्ट, बिग बाजार, रिलायंस डिजिटल, यात्रा डॉट कॉम, टाइटन, शॉपर्स स्टाप आदि के ई-वाउचर चुराए हैं। इस तरह कंपनी के साथ कुल 92 लाख रुपये की ठगी की गई है।
पुलिस ने इस आधार पर जांच शुरू की कि आरोपयिं ने ऑनलाइन पैसे को कहां खर्च किया है। आरोपियों ने ऑनलाइन मोबाइल व अन्य सामान खरीदता है। पुलिस टीम ने आईपी एड्रेस, ई-मेल व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के बाद मुख्य आरोपी सनी नेहरा को गुरूग्राम स्थित लीला एंबिईंस होटल से गिरफ्तार कर लिया।
इससे पूछताछ के बाद इसके तीन साथी आजाद चौधरी, तेजवीर शेओरन और प्रखर अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। गांव अलेवा, जिला जींद, हरियाणा निवासी सन्नी नेहरा (23) सोनीपत स्थित प्रतिष्ठित साइंस व टेक्रोलॉजी यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा और पढ़ाई को बीच में छोड़ा हुआ था। वह प्रोशेनल हैकर है।
ऑन लाइन ही बना था ये गिरोह
गांव पाजू, जिला भिवानी, हरियाणा निवासी तेजवीर(18) दिल्ली में एक यूनिवर्सिटी से बीसीए(प्रथम वर्ष) कर रहा है। इनका ये गिरोह ऑन लाइन ही बना था। सन्नी नेहरा ने हैकर की ऑनलाइन एसोसिएशन बना ली थी। आरोपी लविश लाइफ स्टाइल के लिए ऑन लाइन ठगी करते थे।