फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student raped in jnu hostel by student union worker in pretext of film

जेएनयू छात्रा से AISA सदस्य ने हॉस्टल में किया रेप, फिल्म के बहाने पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक

Mon, 22 Aug 2016 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Aug 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
Student raped in jnu hostel by student union worker in pretext of film
rape - फोटो : demo pic

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्रा के साथ यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जेएनयू के छात्र व आल इंडिया स्टूडेंट यूनियन (एआईएसए) कार्यकर्ता पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


छात्रा की शिकायत पर वसंत कुंज थाना पुलिस बालात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, घटना के बाद से ही आरोपी छात्र फरार है। जानकारी मुताबिक, पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी गयी शिकायत में बताया है कि जून महीने में उसने अपने फेसबुक वाल पर लिखा था कि वो फिल्म सैराट देखना चाहती है। 
विज्ञापन


अगर किसी के पास उसकी कॉपी है, तो वह उसे उपलब्ध कराए। इस दौरान एक छात्र ने उससे संपर्क किया। उसने छात्रा को जेएनयू के एक हॉस्टल फिल्म की कॉपी लेने के लिए बुलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने घटना की जानकारी को लेकर भी दी धमकी

Student raped in jnu hostel by student union worker in pretext of film

20 अगस्त को आरोपी छात्र पीड़िता के हॉस्टल पहुंचा और अपने साथ दूसरे हॉस्टल में ले गया। छात्रा का आरोप है कि वहां पहुंचने पर आरोपी ने पीड़िता के कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। 

उसके बाद उसने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने किसी को घटना की जानकारी ने देने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। 

पीड़िता के दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।

आइसा ने छात्र को संगठन से बाहर निकाला
मीडिया में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आइसा ने पूरे मामले में अपना पक्ष स्पष्ट किया है। आइसा का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। सूचना मिलने के तुरत बाद आरोपी छात्र की सदस्यता रद्द कर दी गयी। आइसा पीड़िता के साथ खड़ा है। और वह उसे इंसाफ दिलाने की हर कोशिश करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed