फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student of international school jumped from second floor critical

इंटरनेशनल स्कूल की दूसरी मंजिल से छात्र कूदा, हालत गंभीर 

Wed, 05 Jul 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 05 Jul 2017 09:38 AM IST
सार

छात्र का अस्पताल में चल रहा है इलाज 

-छात्र का अस्पताल में चल रहा है इलाज
-पुलिस जांच में जुटी ,मामला दर्ज नहीं 

विज्ञापन
student of international school jumped from second floor critical

विस्तार

सेक्टर 71 स्थित सीडी इंटरनेशनल स्कूल की दूसरी मंजिल से कूद कर मंगलवार  सुबह  एक छात्र ने  आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। छात्र की हालत गंभीर है। उपचार के लिए उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती  कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस स्कूल के सीसीटीवी फुटेज व परिजनों के बयान का इंतजार कर रही है। जबकि स्कूल प्रंबधन यशपाल यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होनें ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


बादशाहपुर थाना पुलिस के अनुसार सेक्टर-71 स्थित सीडी इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार सुबह प्रार्थना के बाद नौंवी कक्षा का छात्र मोहित (15)दूसरी मंजिल पर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रील के उपर से छलांग लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। स्कूल प्रशासन ने गंभीर रूप से घायल छात्र को मेडीसिटी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बाइक न मिलने के कारण कूदा छात्र 
छात्र के आत्महत्या करने के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। पुलिस ने मोहित के दोस्तों और परिजनों ने बातचीत कि जिसमें पता चला कि  मोहित ने परिवार वालों से बाइक की लगातार मांग कर रहा था । परिजनों की ओर से मना करने के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया होगा । स्कूल प्रबंधन इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं।

सीसीटीवी फुटेज से खुलेगी पोल
पुलिस ने  स्कूल से सीसीटीवी फुटेज मांगी है। जिससे साफ होगा की वारदात कैसे हुई। इसके साथ ही पुलिस ने  स्कूल प्रंबधक से सभी  कैमरो की फुटेज मांगी है।  जिस प्वाइंट पर वारदात हुई थी। वह कैमरे की जद में था। इस बात की जानकारी स्कूल प्रबंधन से मांगी गई है। 


स्कूल से छात्र के कूदने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की गई है। छात्र के कूदने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। छात्र और उनके परिजनों से पूछताछ के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। स्कूल को खुले हुए  चार दिन हो गए है। लेकिन छात्र सिर्फ दो ही दिन स्कूल आया था। -राजेंद्र सिंह,एसएचओ,बादशाहपुर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed