छात्र ने पीया पैग तो दी दर्दनाक मौत, कैंची से गला काटकर ईंट से कूचला सिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदपुरी थाना इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। छात्र आरोपी का पैग पी गया तो आरोपी इतना आग बबूला हो गया कि उसने भतीजे के साथ मिलकर पहले तो छात्र का कैंची से गला काट दिया।
गला काटने के बाद ईंट से वार कर छात्र का सिर कुचल दिया। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके भतीजे आफताब की तलाश कर रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार तुगलकाबाद के जंगल में 14 सितंबर को एक छात्र का शव मिला था। बाद में छात्र की पहचान तुगलकाबाद निवासी दीपक(22) के रूप में हुई।
दीपक दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन कर रहा था। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू की। शुरू में पुलिस के पास हत्या आरोपियों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
कालकाजी थाने में तैनात एसआई राजेन्द्र डागर व सिपाही अनिल की टीम को भी तफ्तीश में लगाया गया। इस टीम ने जब पीड़ित की मोबाइल डिटेल को खंगाला तो एक मोबाइल नंबर बंद मिला। दीपक इस नंबर पर काफी बातें करता था।
कैंची से गले पर किए थे ताबड़तोड़ वार
ये मोबाइल नंबर नौशाद आलम का था। पता लगा कि नौशाद बिहार भाग गया। गोविंदपुरी व कालकाजी थाने की पुलिस टीम बिहार पहुंची। आरोपी बिहार से भाग कर फिर दिल्ली आ गया था।
गोविंदपुरी थानाध्यक्ष अरविंद शर्मा की देखरेख में बनी टीम ने आरोपी नौशाद को शुक्रवार को गाजियाबाद से पकड़ लिया। आरोपी नौशाद ने बताया कि उसने घटना वाले दिन भतीजे आफताब व दीपक के साथ तुगलकाबाद के जंगलों में शराब पी थी।
शराब पीने केदौरान उसका दीपक से शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया था। इस बात पर उसने कैंची से दीपक की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी।
आफताब ने दीपक को पकड़ लिया था। इसके बाद ईंट से वार कर दीपक का सिर कुचल दिया। ये भी बताया जा रहा है कि दीपक का कुछ दिन पहले नौशाद के भतीजे अफताब से झगड़ा हो गया था। हो सकता है इस झगड़े का बदला लेने के लिए दीपक की हत्या की गई हो। पुलिस आरोपियों के रिश्तेदारों केकब्जे से दीपक का मोबाइल बरामद कर लिया है।