फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   student molest his classmate in college

क्लासमेट के साथ छात्र ने कॉलेज में की छेड़छाड़, करता रहा था भद्दे कमेंट्स

Sat, 03 Sep 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 03 Sep 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
student molest his classmate in college
molestation

बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ उसी की क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र ने छेड़छाड़ की। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी छात्र ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दे दी।

विज्ञापन

 

परिजनों ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस घटना में नया मोड़ तब आ गया जब आरोपी छात्र को रास्ते में रोक कुछ युवकों ने लाठी डंडों से उस पर हमला बोल दिया। आरोपी की तरफ से भी मामला दर्ज कराया गया है। सिटी थाना पुलिस ने दोनों ही शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पलवल निवासी छात्रा ने अपनी ही क्लास में पढ़ने वाले सेक्टर 11 निवासी छात्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि आरोपी अक्सर क्लास में उस पर भद्दे कमेंट करता रहता है। कई दिनों से उसकी इस हरकत को वह नजरंदाज कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के ख‌िलाफ मामला दर्ज

student molest his classmate in college
लुधियाना में लड़की के साथ छेड़छाड़ और धमकी - फोटो : डेमो फोटो

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 11 बजे जब वह कालेज में थी तो आरोपी छात्र ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी छात्र ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद छात्रा ने परिजनों को इस संबंध में सूचित किया। परिजनों ने व छात्रा ने सिटी थाने में पहुंचकर छात्र के खिलाफ  शिकायत दी।

पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उधर, आरोपी की तरफ से थाने में शिकायत दी गई कि जब वह कालेज से घर की ओर जा रहा था तो रास्ते में गर्ल्स स्कूल के पास 5-6 युवकों ने उसे पकड़ लिया। युवकों ने उसके साथ लाठी व डंडो से हमला कर उसे घायल कर दिया।

आरोप है कि हमलावर युवक उसके गले से सोने की चेन भी छीनकर झपटकर ले गए। आरोप है कि हमलावर छात्रा के परिचित थे। पुलिस ने इस मामले में भी मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई टेकनलाल ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed